Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के पुरानी बस्ती स्थित कब्रिस्तान के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल सिरकापी गांव निवासी 48 वर्षीय पारा शिक्षक सुरेन्द्र जामुदा की इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार को पुरानी बस्ती स्थित कब्रिस्तान के पास एक बस की चपेट में आने से सुरेन्द्र जामुदा गंभीर रुप से घायल हो गये थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया था. जहां उनकी स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. शुक्रवार रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-laghu-udyog-bharti-opposes-jusco-powers-proposal-for-increase-in-public-hearing/">आदित्यपुर

: जुस्को पावर की जन सुनवाई में वृद्धि दर के प्रस्ताव का लघु उद्योग भारती ने किया विरोध

गांव में शोक की लहर

इस घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर डूब गई. वहीं पारा शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने भी घटना को लेकर दुख जताया. इधर चाईबासा सदर अस्पताल में ही मृत शिक्षक सुरेन्द्र जामुदा का शव रखा गया है. परिवार वाले शव को गांव ले जाने की तैयारी में जुटे है. वहीं घटना को लेकर परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस बस से शिक्षक सुरेन्द्र जामुदा की मौत हुई, पुलिस अब तक उस बस को खोज नहीं पायी है. पीड़ित को मुआवजा दिया जाना चाहिए. साथ ही दोषी बस चालक पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-official-commits-suicide-after-being-cut-off-from-goods-train/">जमशेदपुर

: मालगाड़ी से कटकर टाटा स्टील के पदाधिकारी ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही