Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड राज्य के डिग्री कॉलेजों के इंटर
प्रभागों में कार्यरत शिक्षक और
शिक्षकेत्तर कर्मियों की सेवा नियमित करने, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक इंटर कॉलेजों में नामांकन, अध्यापन जारी रखने की मांग शिक्षकों व
शिक्षकेत्तर कर्मियों ने की
है. इस संबंध में शनिवार को झारखंड की समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग की मंत्री
जोबा माझी व चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव को पत्र सौंपा गया
है. शिक्षकों व
शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पत्र में कहा है कि झारखंड राज्य के डिग्री कॉलेजों के इंटर
प्रभागों में लगभग दो दशकों से कार्यरत
शिक्षक/कर्मचारी को नयी शिक्षा नीति 2020 लागू किये जाने से संभावित बेरोजगारी के भंवर में
पड़ गये
हैं. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-INTER-SUKHRAM.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-passed-on-sanjeevs-application-to-get-cctv-footage/">धनबाद:
संजीव के सीसीटीवी फुटेज मंगाने के आवेदन पर आदेश पारित इससे उनकी सेवा समायोजन और इससे
जुड़े सेवा हितों की रक्षा के उपाय तत्काल किये
जाएं. शिक्षकों/कर्मचारियों की आजीविका के समायोजन की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने तक अध्यापन तथा व्यवस्था संचालन हेतु सेवा को जारी रखा
जाए. मांग पत्र सौंपने वालों में एस महांती, चंद्रलता महांता, शमा परवीन, तारा देवी, कृष्णा महतो, सनातन महतो, अशोक कुमार महांती, संगीता बारवा, रीना महतो, भारती दीक्षित,
गुड़िया मुखी, एम दास, भवानी शंकर मिश्रा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment