Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चक्रधरपुर की पोटका स्थित महतो टोली प्राथमिक विद्यालय में रविवार को शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल महतो ने की. बैठक के दौरान उपस्थित संघ के कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय साहू ने उपस्थित सदस्यों को एमएसीपी, वेतन विसंगति व लंबित प्रोन्नति मामले को लेकर राज्य कमेटी व जिला कमेटी के प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने शिक्षकों से संघ को मजबूत करने एवं शिक्षकों की मांगों को लेकर आने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की. इस दौरान शिक्षक, छात्र संबंधित विभिन्न समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-block-nav-nirman-sangharsh-samitis-meeting-organized-in-jaintgarh/">किरीबुरू

: प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति की जैंतगढ़ में बैठक आयोजित

बैठक में उपायुक्त से मुलाकात करने का लिया गया निर्णय

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, अत्यधिक रिपोर्टिंग कार्य, जाति, बैंक खाता, आधार के लिए शिक्षकों पर विभागीय दबाव व इसके कारण पठन-पाठन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई. बैठक में विशेष तौर पर प्रखंड कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर जिला कमेटी के वेतन विसंगति सहित कई अन्य मामलों पर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर के रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में जाकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप उनसे पहल की मांग करने व सेवा सत्यापन, वार्षिक वेतन वृद्धि फिक्सेशन आदि के लिए प्रखंडों में शिविर लगाने के लिए उपायुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सेवा पुस्तिका कार्य के लिए आगामी शिविर के पूर्व तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvps-work-from-campus-to-border-is-commendable-dr-anjila-gupta/">जमशेदपुर

: कैंपस से लेकर बॉर्डर तक अभाविप का कार्य सराहनीय : डॉ अंजिला गुप्ता

धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड सचिव ने किया

इस संबंध में आदेश जारी करवाने के लिए जिला कमिटी एवं जिला महासचिव उपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया गया. अंत में संघ के प्रखंड सचिव शकील अहमद ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में अशरफ अंसारी, नंदलाल सिंह, राजेश कुमार, दुखन महतो, संजय दत्ता, मोहन सिंह, दुर्गा प्रधान, उदयभानु बंशीयार, प्रदीप महतो, प्रदीप दास, सुजीत सुर, बुधन सिंह जोंको, सच्चिदानंद प्रधान, भागवत महतो, दीपांकर साव, अशोक प्रधान, कुलदीप महतो, लक्ष्मीकांत, भूषण समेत संघ से जुड़े अन्य शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही