Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों की हुई गोष्ठी, दिए गए दिशा-निर्देश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार से शिक्षकों की दो दिवसीय मासिक गोष्ठी शुरू हुई. इस मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश राम ने शिक्षण को लेकर शिक्षकों को बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को किसी भी तरह के कार्य के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. सही तरीके से कार्य करेंगे और अपडेट रहेंगे तो किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. गोष्ठी में सरकार की शिक्षण समेत अन्य कार्यक्रमों, गतिविधियों की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beginning-of-new-session-in-bmp-adarsh-high-school-with-poojan-havan/">जमशेदपुर

: पूजन-हवन के साथ बीएमपी आदर्श उच्च विद्यालय में नये सत्र की शुरुआत

यह दिए गए निर्देश

सभी विद्यालयों में सभी तरह की पंजी अद्यतन कर रखने, एमडीएम का एसएमएस प्रतिदिन करने, मेन्यू के अनुसार बच्चों को अंडा उपलब्ध कराने, एमडीएम या अंडा बंद होने की स्थिति में संबंधित प्रभारी शिक्षक पर कार्रवाई करने, मध्याह्न भोजन का चावल का उठाव शिक्षक के बजाय अध्यक्ष या संयोजिका को करने, दो दिनों के अंदर एनुअल डाटा फार्मेट भरकर जमा करने का निर्देश दिया गया. गोष्ठी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश खलखो, रिसोर्स शिक्षक अनिल कुमार प्रजापति समेत विभिन्न संकुलों के साधन सेवी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही