Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : छुट्टी में कटौती किए जाने पर जेएलएन कॉलेज के शिक्षकों ने जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : राज्य के विश्वविद्यालयों में छुट्टी में 50 प्रतिशत कटौती किए जाने को लेकर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में शिक्षकों ने नाराजगी हैं. टीचर्स एसोसिएशन कोल्हान यूनिवर्सिटी के आह्वान पर शिक्षकों का बुधवार से विरोध शुरू हो गया. जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में बुधवार को शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. साथ ही कुलपति के नाम प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार को विरोध-पत्र सौंपा. शिक्षकों ने कहा कि राज्यपाल सचिवालय द्वारा घोषित अधिसूचना के आधार पर विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टी में अन्यायपूर्ण व एकतरफा कटौती की गई है, यह उच्च शिक्षा के लिए विश्विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश और उच्च शिक्षा के स्थापित मूल्य एवं मानदंड के खिलाफ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shaurya-sanstha-planted-a-water-table-in-golmuri-on-the-birth-anniversary-of-martyr-kartar-singh-sarabha/">जमशेदपुर

: शौर्य संस्था ने शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती पर गोलमुरी में लगाया प्याऊ

चरणबद्ध तरीके से चलेगा आंदोलन

शिक्षकों का कार्य दूसरे के कार्य से अलग होता है. इसलिए शिक्षकों को एक मापदंड में मापना गलत है. शिक्षकों ने बताया कि 24 से 28 मई तक काला बिल्ला लगाकर विरोध किया जाएगा. 29 मई को कलम बंद प्रतिरोध करेंगे. जबकि 30 मई को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार, डॉ अरुण कुमार, प्रो गीता सोय,डॉ मो नजरुल इस्लाम, प्रो कुमार दास के अलावे अन्य शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही