Search

चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम, जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज में घंटी आधारित शिक्षिका पूजा सिन्हा द्वारा डॉ. रश्मि कुमारी के ऊपर किये गए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को चक्रधरपुर की जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. इसे लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार के अलावे अन्य शिक्षकों ने रोष जताया. जेएलएन कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि पूजा सिन्हा ने जिस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. साथ ही पूजा सिन्हा को ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के साथ-साथ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए. वहीं कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने पूजा सिन्हा को कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की. शिक्षकों ने कहा की मामले को लेकर कुलपति से मिलकर पूजा सिन्हा पर कार्रवाई की मांग की जाएगी. इस मौके पर कॉलेज के प्रो. आदित्य कुमार, निशा कोंगरी, संजय बारिक, सास्वती कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-instructions-to-build-model-anganwadi-centers-in-all-panchayats-with-the-untied-amount-of-15th-finance/">धनबाद

: 15वें वित्त की अनटाइड राशि से सभी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp