Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: संत जेवियर्स के शिक्षकों ने फादर जॉनी पी देवस्या को दी विदाई, आंखों से छलके आंसू

Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर के संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार सुबह शिक्षकों ने ख्रीस्त राजा चर्च के पल्ली पुरोहित सह स्कूल के पूर्व प्राचार्य फादर जॉनी पी देवस्या को विदाई दी. नम आंखों से शिक्षकों ने स्कूल के लिये दिए गए योगदान पर आभार प्रकट किया. इस दौरान फादर जॉनी पी देवस्या ने कहा कि स्कूल के बच्चों व शिक्षकों से मिले स्नेह को वे कभी भुला नहीं सकते. सभी की याद हमेशा आएगी. विदाई देते वक्त माहौल भावुक हो उठा था. फादर देवस्या के साथ-साथ शिक्षकों व कर्मचारियों के आंखों में आंसू छलक उठे. इसे भी पढ़ें: CJI">https://lagatar.in/cji-said-the-judge-should-respect-the-feelings-of-others-there-is-a-misconception-among-the-common-people-about-the-judges/">CJI

ने कहा- जज को दूसरों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए, न्यायाधीशों के प्रति आम लोगों में गलत धारणा बनी हुई है

फादर देवस्या ने अपने कार्यकाल में स्कूल के विकास के लिये कई काम किए

शिक्षकों व कर्मचारियों ने फादर देवस्या के पैर छूकर आशीर्वाद लिए. उनका स्थानांतरण धनबाद के समीप कुमारडुबी के लोयला स्कूल में हो गया है. संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ कारमेल उच्च विद्यालय की भी कई शिक्षिकाएं उन्हें छोड़ने बस में धनबाद गईं. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिका व कर्मचारी मौजूद थे. फादर जॉनी पी देवस्या ने अपने कार्यकाल में स्कूल के विकास के लिये कई काम किए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-35-thousand-students-will-be-enrolled-in-the-next-class-without-examination-in-east-singhbhum/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम में बिना परीक्षा दिये 35 हजार विद्यार्थियों का अगली कक्षा में होगा नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही