Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने पूर्व सीएम व विधायकों को सौंपा मांग पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है. शुक्रवार को संघ  के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व कोल्हान के विधायकों को मांग पत्र सौंप कर उनकी मांगों से अवगत कराया. चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव से मुलाकात करने के दौरान संजय महतो ने आदिवासी ब्यॉज हॉस्टल में रसोईयां बहाल करने व टोकलो विद्यालय के संबंध में भी बात रखी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-farewell-to-father-johnny-p-devasya-at-saint-xaviers-school-welcomes-the-new-father/">चक्रधरपुर

: संत जेवियर स्कूल में फादर जॉनी पी देवस्या को दी गई विदाई, नए फादर का किया स्वागत
[caption id="attachment_366307" align="aligncenter" width="536"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ckp-physhical-teacher-2.jpeg"

alt="" width="536" height="357" /> चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव को पत्र सौंपते शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो[/caption]

मांग पत्र में यह रखी गई मांगे

सांसद व विधायकों को सौंपे गये मांग पत्र में झारखपंड के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय, मॉडल विद्यालय, आवासीय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने, प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में कस्तुरबा गांधी विद्यालय में एक-एक शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य विषय के रुप में शामिल करने,  झारखंड के सभी महाविद्यालयों में में एक-एक प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने, सभी स्तर के विद्यालयों में महाविद्यालयों में एवं विश्व विद्यालयों में संविदा आधारित कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को वेतनमान देने, झारखंड के सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में एक-एक प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने, झारखंड में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना जल्द से जल्द करने, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के उम्र सीमा में दस वर्ष की छूट देने, बीपीएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यार्थियों को झारखंड टेट परीक्षा में शामिल करने की मांग शामिल है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-madhusudan-public-schools-result-was-100-in-cbse-class-x-and-xii-examinations/">चक्रधरपुर

: सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा में मधुसूदन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

आदिवासी ब्यॉज हॉस्टल के विद्यार्थी भी रहे मौजूद

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के अलावे संजय महतो ने खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा को भी पत्र सौंपा. इस मौके पर चक्रधरपुर के आदिवासी ब्यॉज हॉस्टल के विद्यार्थियों के अलावे झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही