Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पंप नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पंप रोड स्थित पंप नदी में डूबने से एक पंद्रह वर्षीय किशोर की मौत हो गई. बताया जाता है कि रविवार को चक्रधरपुर के टोकलो रोड निवासी फैलु राय का पंद्रह वर्षीय पुत्र अनमोल राय अपने तीन दोस्तों के साथ चक्रधरपुर के पंप नदी में नहाने गया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamnalal-worth-65-thousand-in-bakrid-market/">जमशेदपुर

: बकरीद के बाजार में 65 हजार का “जमनालाल”

तैरना नहीं जानता था अनमोल 

अनमोल पानी में तैरना नहीं जानता था. नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया. इसके बाद उसके दोस्त काफी देर तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. थोड़ी देर बाद कुछ लोगों के प्रयास से अनमोल के शरीर को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद आनन-फानन में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर अनमोल के परिजन व स्थानीय लोग रेलवे अस्पताल पहुंचे थे. इस घटना से अनमोल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparation-for-the-sixth-convocation-ceremony-in-kolhan-university-the-governor-can-be-the-chief-guest/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी, राज्यपाल हो सकते हैं मुख्य अतिथि
[wpse_comments_template]     फोटो संख्या 08. चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के बाहर जुटे लोग

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही