Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के जलमीनार का छज्जा टूट कर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल कार्यालय परिसर में वर्षों पुराना जल मीनार पूरी तरह जर्जर हो चुका है. रोजाना जल मीनार के छज्जे टूटकर गिर रहे हैं. शुक्रवार को भी जर्जर जल मीनार का छज्जा गिरने से कार्यालय के कर्मचारी बाल-बाल बच गए. इसकी सूचना मिलने पर पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने कहा कि वर्षों पुराने जलमीनार खतरे को आमंत्रण दे रहा है. जल मीनार को अगर जल्द ही ध्वस्त नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. इसे देखते हुए जल मीनार को ध्वस्त कर नये जल मीनार का निर्माण कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बारे में वे जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-inaugurated-theft-from-cis-house-three-arrested/">मनोहरपुर

: सीआई के घर से हुई चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

वरीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है - ईई

[caption id="attachment_677807" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Jalminar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय परिसर स्थित जर्जर जल मीनार.[/caption] पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (ईई) प्रभु दयाल मंडल ने कहा कि इस बारे में विभाग के वरीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है. साथ ही पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा स्वयं आकर जर्जर जल मीनार का जायजा ले चुकी हैं. नये जल मीनार निर्माण कराने की योजना बनाई जा रही है. शुक्रवार को जर्जर जल मीनार का छज्जा गिरने से अधिकारी व कर्मचारी भी डरे हुए हैं. कर्मचारियों ने बताया कि हमेशा डर के साये में रहकर काम करना पड़ता है. ऐसा लगता है मानो खतरा सिर के ऊपर मंडरा रहा है. इस ओर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाना चाहिए अन्यथा बड़ी घटना होने की संभावना प्रबल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही