Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती गुरुवार को चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड स्थित स्व. दिलीप साव स्मृति भवन में मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-the-bullies-encroached-upon-the-land-of-a-tribal-woman-threatening-to-kill-her/">जमशेदपुर

: परसुडीह में दबंगों ने आदिवासी महिला की जमीन पर कब्जा जमाया, जान से मारने की दे रहे हैं धमकी

मुखर्जी की जीवनी से जुड़ी बातों को बताया गया

[caption id="attachment_690249" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ckp-jayanti-2-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी[/caption] इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी ने कहा कि भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे एक महान देशभक्त, प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात शिक्षाविद थे. आजादी के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी से जुड़ी बातों को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-jio-company-honored-meritorious-students/">मनोहरपुर

: मेधावी छात्रों को जियो कंपनी ने किया सम्मानित

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, भाजपा नेता समाजसेवी सुरेश साव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, पूर्व जिला महामंत्री रतनलाल बोदरा, भाजपा नेता संजय मिश्रा, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, स्नेह लता भोगरा, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री अभय कुमार साव,नगर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dl-and-ll-applicants-made-aware-about-road-safety/">साहिबगंज

: सड़क सुरक्षा के प्रति डीएल व एलएल आवेदकों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही