Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सनहुआ नाला पर 3.5 करोड़ से बन रहा पुल चार साल से पड़ा है अधूरा, बारिश में टूट जाता है संपर्क

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए से बनने वाली भरनिया के सनहुआ नाला पर पुल चार साल से अधूरा पड़ा है. पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भरनियां पंचायत के पांडुडीह गांव में ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें पूर्व विधायक शशि भूषण सामड मौजूद थे. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि भरनियां में सनहुआ नाला पर बन रहा पुल पिछले चार सालों से अधूरा है. इस कारण ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने कहा कि 25 सालों से पुल की मांग हो रही थी. 2016-17 में तत्कालीन विधायक द्वारा नाला पर पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई. लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज तक पुल पूरा नहीं हो सका. इस कारण ग्रामीणों को आज भी नाला को पार करने के लिए पानी में घुसना पड़ता है. पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि पुल निर्माण कार्य 10 दिन के अंदर शुरू नहीं किया जाता है तो संबंधित विभाग के समक्ष ग्रामीणों के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे. इसके लिए उपायुक्त को पत्र सौंपा जाएगा. पुल का निर्माण हो जाने से भरनिया, हतनाबेड़ा, बुटीलोआ, लागा, पांडुडीह, टेपेहासा, झीमलीउली, लुदुबेड़ा, लाबाडीह आदि गांव के करीब 10 हजार ग्रामीणों को लाभ होगा.

बारिश में  नाला का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय जाने में होती है परेशानी

चार साल में भी ठेकेदार केडी साह कंट्रक्शन द्वारा पुल का निर्माण पूरा नहीं किया गया है. इससे बारिश के दिनों में ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने में काफी परेशानी होती है. बारिश में नाला का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय से कट जाते हैं. वहीं पुल को जोड़ने वाली एप्रोच सड़क का कार्य भी बाकी है. ठेकेदार के कुछ दिनों के कार्य से पुल पूरा हो जाएगा.

पांडुडीह गांव में दो से जला ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला गया

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पांडुडीह गांव में 2 माह पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया था. ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए मुखिया को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई. हतनातोडाग व बुटीलवा गांव में भी एक साल पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया है, जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई है. भरनियां नाला से 10 साल पहले तीन हजार फीट सिंचाई नाला का निर्माण हुआ था, जो पूरी तरह टूट चुका है. नाला की शीघ्र मरम्मत करने, पांडूडीह से उदालखाम तक 500 फीट पक्की नाली का निर्माण करने, पांडूडीह में 4, उदालखाम 4 खराब चापाकल की मरम्मत करने, पांडूडीह के कोचासाई में निर्माण सोलर जल मीनार एक माह से खराब है. इन सबकी शीघ्र मरम्मत करने की मांग की गई. लोगों की सारी समस्या को सुनने के पश्चात पूर्व विधायक सामड ने कहा कि गांव में खराब पड़े चापाकल व ट्रांसफार्मर को शीघ्र मरम्मत की जाएगी. मौके पर सामुएल गिलुवा, संतोष गिलुवा, पूरे बाकिरा, विनराई गिलुवा, मंगल बाकिरा, करण सिंह गिलुवा, अर्जुन गिलुवा, विजय बानरा, श्यामलाल लोहार, राजेश्वर गिलुवा, सेलाई हेंब्रम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही