Search

 
 
 

चक्रधरपुर : इतवारी बाजार के पास पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर स्थित इतवारी बाजार के पास एक मैक्स पिकअप सवारी गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के बारहखोली निवासी विनोद जगदल्ला अपनी साइकिल से चक्रधरपुर बाजार की ओर आ रहा था. इसी दौरान चाईबासा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप सवारी गाड़ी ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fancy-dress-competition-organized-at-oxford-convent-school-on-the-occasion-of-navratri/">घाटशिला

: नवरात्रि के अवसर पर ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

मौके से चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. इस घटना में विनोद जगदल्ला का दोनों पैर टूट गया. साथ ही सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची. घटना के बाद झामुमो नेता सह समाजसेवी उदय जयसवाल व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद से बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना के एसआई विश्वनाथ किस्कू व अन्य जवान अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-worship-of-mother-shailputri-in-tulsibani-ashram-by-law/">चाकुलिया

: तुलसीबनी आश्रम में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से की गई पूजा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही