Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बिजली बिल में सुधार के लिए विभाग ने मांगा तीन महीने का समय

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के गुलकेड़ा गांव के ग्रामीण बिजली बिल अतिरिक्त भेजने तथा अधिकारियों की लापरवाही से परेशान होकर विभाग को 7 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने का अल्टिमेटम दिया था. उससे पहले ही गुरुवार को बिजली विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंच कर बैठक करते हुए समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और अतिरिक्त बिजली बिल को सुधार करने के लिए तीन महीने का समय मांगा. बिजली विभाग के अधिकारियों के समझाने पर 7 जुलाई को आयोजित होने वाला धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को ग्रामीणों ने स्थगित कर दिया है. गुरुवार को गुलकेड़ा पंचायत के पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई जहां मुख्य रूप से बिजली विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-drivers-were-made-aware-about-road-safety/">आदित्यपुर

: वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को ग्रामीणों ने किया स्थगित

बैठक में पंचायत की मुखिया लक्ष्मी केराई व भूतपूर्व सैनिक सह समाजसेवी दया सागर केराई भी मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा समझाने व तीन माह का समय मांगने पर बिजली बिल में अनियमितता को लेकर आयोजित की जाने वाली धरना प्रदर्शन को तीन माह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली से वंचित उपभोक्ताओं को पुनः कनेक्शन देने का आश्वासन दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि तीन माह के अंदर में बिल सुधार नहीं हुआ और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गांव के बुद्धिजीवियों के अलावा स्थानीय महिला पुलिस व ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही