Search

 
 
 

Chakradharpur : रन फॉर ड्रग्स फ्री मैराथन दौड़ में दौड़ा पूरा शहर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नशामुक्त झारखंड बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को चक्रधरपुर में रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड थीम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. चक्रधरपुर की पोटका स्थित देवी फ्यूल के समीप से पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. मैराथन दौड़ में प्रखंड, अंचल, नगर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावे शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. मैराथन दौड़ के दौरान सभी दौड़ते हुए पोटका से भारत सेवाश्रम, त्रिशूल चौक, कुसुमकुंज मोड, एलआईसी बिल्डिंग, हनुमान चौक, रेलवे ओवर ब्रिज, पवन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, चेक नाका, अनुमंडल अस्पताल, प्रखंड कार्यालय पोड़ाहाट स्टेडियम तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-asbestos-from-shop-broken-and-mobile-worth-rs-1-5-lakh-stolen-along-with-cash/">Chakradharpur

: दुकान का एसबेस्टस तोड़ नगद समेत डेढ़ लाख के मोबाइल चोरी
[caption id="attachment_905164" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/CKP-Run-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रन फोर ड्रग्स फ्री मैराथन दौड़ शामिल हेल्थ सोसाइटी के पदाधिकारी.[/caption] मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा व अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू ने शराब, सिगरेट अन्य नशीले पदार्थ से सभी को दूर रहने की बात की कही. साथ ही नशीले पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया. उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प भी लिया. इस मैराथन दौड़ में हेल्थ सोसाइटी, भगेरिया फाउंडेशन, गिरिराज सेना, अंजुमन इस्लामिया, सूर्या एएनएम कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड्स के अलावे अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही