Search

 
 
 

चक्रधरपुर : घर से भटके बच्चों को स्थानीय लोगों ने सकुशल पहुंचाया घर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चाईबासा के डीपूसाई में रहने वाले चार बच्चे शनिवार शाम भटक कर चक्रधरपुर पहुंच गए. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम में बाइक से चाईबासा उनके घर भेजा गया. बताया जाता है की चाईबासा के डीपूसाई निवासी करन सोय की एक बेटी व तीन बेटे भटक कर चक्रधरपुर के भलियाकुदर पहुंच गए थे. भलियाकुदर में बच्चे एक जगह खड़े थे तो स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ की. वहीं भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी को सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और बच्चों से जानकारी ली. पता चला कि बच्चों की बुआ चक्रधरपुर में रहती है. उनके घर जाने के लिए ही बच्चे चाईबासा से बस पकड़ कर चक्रधरपुर पहुंचे थे, लेकिन बुआ का घर कहां है, यह जानकारी उन्हें नहीं होने के कारण वे भटक गये. स्थानीय लोगों ने बच्चों को नश्ता कराया. फिर पता लगाकर बच्चों को कुछ लोगों के सहयोग से चाईबासा भेजा. यह बच्चे सुपलसाई स्थित स्कूल में पढ़ाई करते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-geeta-koda-visited-many-villages-of-sadar-block/">चाईबासा

: सांसद गीता कोड़ा ने किया सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही