Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विधायक ने खुद दवा खाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शुक्रवार को फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पोड़ाहाट अनुमंडल की एसडीओ रीना हांसदा उपस्थित थे. अतिथियों ने दीप जलाकर अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर विधायक सुखराम उरांव व एसडीओ रीना हांसदा ने फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी जाने वाले दवा एल्बेंडाजोल तथा डीईसी की गोलियां खाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव का संदेश दिया. विधायक ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है और इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है. फाइलेरिया रोकथाम के लिए निशुल्क रूप से दवा बांटे जा रहे हैं, ताकि इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके. एसडीओ रीना हांसदा ने भी फाइलेरिया से बचाव संबंधित कई जानकारियां दी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-representatives-demand-implementation-of-biometrics-system-in-kolhan-university/">चाईबासा

: छात्र प्रतिनिधियों ने की कोल्हान विवि में बायोमैट्रिक्स सिस्टम लागू किये जाने की मांग

10 से 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने फाइलेरिया बीमारी के लक्षण एवं बचाव संबंधित बातों को बताया. उन्होंने बताया कि फलेरिया मुक्ति अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा. इसके तहत चक्रधरपुर प्रखंड के 306 बूथों पर फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी. इसके लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा लगभग 600 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया हैं. पूरे प्रखंड में 2 लाख 10 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं. 10 से 25 फरवरी तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बचे हुए लोगों को दवा खिलाया जाएगा. उन्होंने कहा की सामान्य लोगों को फाइलेरिया की दवा खाना चाहिए. जबकि दो साल से छोटे, गर्भवती महिलाएं एवं अति गंभीर रोग के रोगियों को यह दवा नहीं लिखया जाएगा. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के मलेरिया निरीक्षक रामाधार साह, रवि भूषण सिंह, पवन कुमार, सुनीता महतो, एएनएम कुमारी किरन, रोहिनी होनहागा, भाग्यश्री प्रधान समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही