Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मुहर्रम की दशमी पर निकला मातमी जुलूस, युवाओं ने दिखाए परंपरागत करतब

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चकरधरपुर में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मुहर्रम की दशमी पर मातमी जुलूस निकाला गया. मंगलवार शाम सभी अखाड़ा पवन चौक में जुटने के बाद युवाओं ने परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया. ढोल-ताशे के साथ निकाले गए जुलूस में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी, खलीफा, लाइसेंसधारी, दंडाधिकारी व पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे. इस मौके पर अखाड़ा कमेटियों की ओर से झांकिया निकाली गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-celebrated-world-tribal-day-in-khuntpani/">चाईबासा

: खूंटपानी में भाजपाइयों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस
पुराना वार्ड संख्या 10 का घोड़ों के साथ निकाला गया जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा. शाम छह बजे के बाद से अखाड़ा जुलूस के पवन चौक पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ. करीब दो घंटे तक कतरबबाजी के बाद सभी अखाड़ा वापस अपने मुहल्ले लौट गए. इस दौरान सभी अखाड़ा कमेटी के खलीफाओं का सेंट्रल कमेटी की ओर से स्वागत किया गया. सुरक्षा को लेकर पवन चौक के पास प्रभारी एसडीओ ललन कुमार, एएसपी कपिल चौधरी, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. मुहर्रम का जुलूस देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही