Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मृत शिक्षक के परिजनों ने थाना प्रभारी से मिलकर मुआवजा की मांग की

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के पुरानी बस्ती कब्रिस्तान के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में मृत सिरकापी गांव निवासी पारा शिक्षक सुरेन्द्र जामुदा के परिजनों, ग्रामीणों व पारा शिक्षकों ने शनिवार को चक्रधरपुर थाना प्रभारी से मुलाकात की. चाईबासा से शव को चक्रधरपुर लाये जाने के बाद परिजन व ग्रामीण थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान सभी ने शुक्रवार को हुए दुर्घटना में बस की पहचान कर कार्रवाई करने व पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. इस मौके पर मुख्य रुप से मौजूद कुलीतोड़ांग पंचायत के मुखिया माझी जोंको व परिजनों ने कहा कि बस के धक्के से ही शिक्षक सुरेन्द्र जामुदा की मौत हुई है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद अब तक बस को पकड़ा नहीं जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. ग्रामीणों ने कहा कि बस की पहचान कर कार्रवाई नहीं किये जाने व मुआवजा की मांग को लेकर परिजन व स्थानीय ग्रामीण रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के भारतीय स्टेट बैंक के समीप धरना देने का मन बना रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-renovated-dbms-lilliput-school-sonari/">जमशेदपुर

: जेसीआई ने डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल सोनारी का कराया जीर्णोद्धार

जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

इस पर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार ने कहा कि जल्द ही बस की पहचान कर कार्रवाई की जाएं. साथ ही नियम के आधार पर मिलने वाले मुआवजा राशि के लिए भी आवेदन जमा करने को कहा. थाना प्रभारी ने कहा कि धरना प्रदर्शन करने से माहौल बिगड़ेगा, साथ ही अन्य लोगों को भी परेशानी होगी. काफी समझाने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया. मौके पर मौजूद मुखिया माझी जोंको ने कहा कि थाना प्रभारी ने बस की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द इस ओर कार्रवाई नहीं करती है तो ग्रामीण एकजुटता के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. वहीं परिजन व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गये. इस मौके पर मृतक पारा शिक्षक की पत्नी मालावती जामुदा, पुत्र राजेश जामुदा, दामु जामुद, बासमती जामुदा,शिमला दोंगो, रानी जामुदा, जयमालती गागराई के अलावे पारा शिक्षक संघ से जुड़े विभिन्न स्कूलों के पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही