Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर लोक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गृह रक्षकों को पुलिस कर्मियों के समान वेतन और अन्य भत्ते नहीं देने से गृह रक्षा वाहिनी लोकसेवा संघ में रोष व्याप्त है. समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने का न्यायदेश पारित होने के तीन माह बाद भी कोई पहल नहीं की गई. समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया गया. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार तिरिया ने रविवार को मंत्री जोबा माझी को एक पत्र सौंपा. इस दौरान मंत्री जोबा माझी ने कहा कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के सम्मान के लिए सरकार कृतसंकल्प है. उनके नियमानुकूल हर जरूरत पर सरकार का ध्यान है .अतः धीरज रखे, समय पर सब नियमानुकूल और न्यायोचित ही होगा. राज्य में गृह रक्षा वाहिनी को पुलिस के समतुल्य वेतन,अन्य भत्ता, सेवानिवृति का लाभ मिले इसके लिए सरकार विचार कर रही है.  सभी बातों पर सकारात्मक पहल की जाएगी. मौके पर संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-flood-light-cricket-competition-will-be-organized-from-may-14/">किरीबुरू

: 14 मई से फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही