Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : प्रखंड कर्मियों के लिए बन रहे क्वार्टर का कुदलीबाड़ी के ग्रामीणों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित जमीन पर प्रखंड कर्मियों के लिए क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है. अब इसका विरोध शुरू हो गया है. गुरुवार को कुदलीबाड़ी क ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विरोध जताया. लोगों का कहना था कि जिस स्थान को क्वार्टर निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है वह उनका देशाउली स्थान है. आस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. मौके पर मौजूद कुदलीबाड़ी क्षेत्र के मुंडा बुधु गागराई ने कहा कि पहले जो भवन बनाया गया था, उस पर आपत्ति नहीं की गई, अब वर्षों बाद देशाउली के जमीन पर क्वार्टर इत्यादि का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-inaugurated-open-gym-and-basketball-court-built-in-kasturba-school/">मनोहरपुर

: कस्तूरबा स्कूल में बने ओपन जिम व बास्केटबॉल कोर्ट का मंत्री ने किया उद्घाटन

दूसरे स्थान पर क्वार्टर निर्माण की मांग

मुंडा बुधु गागराई ने कहा कि सभी ग्रामीणों से सहमती लेकर ही इसका विरोध किया जा रहा है. अगर क्वार्टर का निर्माण कराना है तो दूसरी जगह चयन कर निर्माण किया जाए, उससे ग्रामीणों को आपत्ति नहीं होगी, लेकिन देशाउली की जमीन पर किसी भी हाल में क्वार्टर नहीं बनने दिया जाएगा. इस गांव का सारा सामाजिक कार्य देशाउली की जमीन पर पूजा-अर्चना के बाद ही शुरू होता है. मुंडा ने बताया कि खाता संख्या 172 व प्लॉट संख्या 337 देशाउली का क्षेत्र आता है, इसलिए इस पर क्वार्टर का निर्माण नहीं कराया जाएं. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे लोग प्रखंड व अंचल कार्यालय अधिकारियों से मुलाकात करने गये थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पायी. कहा कि जब तक कार्य को रोका नहीं जाता तब तक विरोध जारी रहेगा. इस मौके पर कुदलीबाड़ी के स्थानीय महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही