Search

 
 
 

चक्रधरपुर : देवर के साथ बाजार गई महिला लापता, थाने में दी मामले की जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुड़ा पंचायत की आरहांगा गांव की एक विवाहित महिला चक्रधरपुर बाजार से लापता हो गई है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर की सुरबुड़ा पंचायत के आरहांगा गांव निवासी 19 वर्षीय शिशु प्रधान विवाहिता महिला अपने देवर के साथ शुक्रवार को चक्रधरपुर बाजार गई थी. विवाहिता का देवर मारवाड़ी स्कूल के कक्षा नौंवीं का छात्र है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-security-personnel-submitted-memorandum-to-dlc-for-payment-of-outstanding-salary/">जमशेदपुर

: बकाया वेतन भुगतान के लिए सुरक्षाकर्मियों ने डीएलसी को सौंपा ज्ञापन

थाने में दी गई मामले की जानकारी

देवर के स्कूल का समय होने के कारण उसने अपने देवर से कहा कि तुम स्कूल चले जाओ मैं किसी सवारी गाड़ी से घर चली जाऊंगी. लेकिन शाम हो जाने के बाद भी विवाहिता घर नहीं पहुंची. साथ ही उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है. परिजनों ने अपने स्तर से शिशु प्रधान की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद शनिवार को चक्रधरपुर थाना में मामले की जानकारी दी गई. इधर पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी गई है. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-the-approach-road-of-the-bridge-built-in-barlanga-nala-of-runghikocha-got-washed-away-in-the-rain-completely-disrupted-the-traffic/">आनंदपुर

: रुंघीकोचा के बरलंगा नाला में बने पुल की अप्रोच रोड बारिश में बही, आवागमन पूरी तरह से बाधित

एक महीना पहले हुआ था विवाह

महिला का विवाह एक महीने पहले आरहांगा गांव निवासी रुईदास प्रधान से हुआ था. इधर शनिवार को परिजनों को घर में एक चिट्ठी भी मिली है. जिसमें लिखा था कि मुझे ढूंढने का प्रयास नहीं करेंगे. मैं जहां भी रहूंगी, ठीक रहूंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही