Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चांदमारी में रंगमंच कलाकार स्व. शिवरतन देवी की पुण्य तिथि पर नाटकों का हुआ मंचन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के चांदमारी में मंगलवार को नाटकों का मंचन किया गया. रंगमंच कलाकार स्व. शिवरतन देवी की तीसरी पुण्य तिथि पर आयोजित की गई थी. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.शिवरतन देवी की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी प्रमोद भगेरिया, प्रशांति साहा, राजीव कुमार ने उपस्थित होकर स्व.शिवरतन देवी को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर के रंगकर्मी अमित कुमार ने गोरा बादल कविता को बखूबी पेश किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-driver-injured-in-an-accident-at-baghe-jamshed-roundabout-is-in-critical-condition-even-after-4-days/">जमशेदपुर

: बागे जमशेद गोलचक्कर पर हादसे में घायल बाइक चालक की 4 दिनों बाद भी हालत गंभीर

रंगकर्मियों, समाजसेवियों पत्रकारों को सम्मानित किया गया

इसके बाद खुशी वर्मा ने मुंशी प्रेम चंद की कहानी पुस की रात को पेश किया. जिसे खूब सराहा गया. वहीं रंगकर्मी देवेंद्र कुमार मिश्रा ने मंजुल भारद्वाज की लिखी नपुंसक पेश कर जमकर तालियां बटोरी. कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी दिनकर शर्मा ने करते हुए आयोजन के संबंध में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने रंगकर्मी स्व. शिवरतन देवी के बारे में भी बताया. इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं की ओर से रंगकर्मियों, समाजसेवियों पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल, किताब देकर सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर स्थानीय महिला पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lakhs-stolen-in-bagbeda-residence-of-police-posted-in-ranchi/">जमशेदपुर

: रांची में पदस्थापित पुलिस के बागबेड़ा आवास में लाखों की चोरी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही