Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : रश्मि इलेक्ट्रोनिक्स में हुई चोरी का खुलासा, 4 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसे लेकर शुक्रवार शाम चक्रधरपुर थाने में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस मौके पर मौजूद एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि 23 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की ओर से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसे लेकर टीम गठन कर छापेमारी शुरू की गई.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

जगह-जगह के सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी के आधार पर चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में आलाउद्दीन शेख (46 वर्ष), उमर रजा (34 वर्ष), महबूब आलम (26 वर्ष) और असरारुल हक (33 वर्ष) शामिल हैं. सभी आरोपी साहेबगंज जिला के निवासी है. पुलिस ने इनके कब्जे से मोटोरोला, रियलमी, आईटेल और नोकिया कंपनियों के मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कवर और अन्य कंपनी के चोरी के मोबाइल बरामद की है.

इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर की लाल एवं काले रंग की मोटरसाइकिल (प्लैटिना) जब्त की गई है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है. इस मौके पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आकाश कुमार के अलावे थाना के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही