Search

चक्रधरपुर : अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर सह रेलकर्मी के क्वार्टर में चोरी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर एन सर्वो सिंह के रेलवे क्वार्टर में मंगलवार की देर रात चोरों ने चोरी कर ली. एन सर्वो सिंह कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर खिताब जीत चुके हैं. वे चक्रधरपुर रेल मंडल के टीएनसी विभाग में कार्यरत हैं. बताया जाता है कि महाराष्ट्र के गोवा में 3 जून से होने वाले बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड एशिया सेलेक्शन ट्रायल के लिए एन सर्वो सिंह दिल्ली गये हुये हैं. रेलवे क्वार्टर की देखरेख का जिम्मा उन्होंने चक्रधरपुर के पोटका निवासी लक्ष्मी खलखो नामक एक युवती को दे रखा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-RAIL-CHORI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-inaugurated-paddy-seed-distribution/">चाकुलिया

: विधायक ने किया धान बीज वितरण का उद्घाटन
सर्वो सिंह अक्सर चक्रधरपुर से बाहर रहने के कारण लक्ष्मी खलखो अपनी मां के साथ क्वार्टर में ही रहा करती है. कुछ दिनों से लक्ष्मी खलखो की मां की तबीयत खराब रहने पर वह चाईबासा सदर अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने गयी हुई थी. इसी का फायदा उठाकर मंगलवार रात चोरों ने एन सर्वो सिंह के क्वार्टर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर क्वार्टर में प्रवेश कर गये. साथ ही क्वार्टर में रखे गोदरेज खोलकर सामानों की चोरी कर ली. सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बॉडी बिल्डर एन सर्वो सिंह व लक्ष्मी खलखो को दी, तो लक्ष्मी खलखो चाईबासा से चक्रधरपुर पहुंची. यहां उसने बताया कि एन सर्वो सिंह के क्वार्टर की देखरेख के साथ-साथ वह क्वार्टर में पिछले कई महीने से रह रही है. इसलिए वह भी अपना सारा सामान क्वार्टर में ही रखती थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-summer-camp-concluded-at-central-public-school-participants-learned-techniques-of-lawn-tennis/">आदित्यपुर

: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में समर कैंप सम्पन्न, प्रतिभागियों ने सीखे लॉन टेनिस के तकनीक
पिछले एक सप्ताह से मां की तबीयत खराब रहने के कारण वह चाईबासा गयी हुई थी. चोरों ने क्वार्टर में रखे उसके सोने के चेन, कान के झुमके व चांदी के पायल आदि गायब कर दिए. फिलहाल कितने रुपये के सामान की चोरी हुई है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. चक्रधरपुर के एसआई बी उरांव ने कहा कि क्वार्टर की देखरेख करने वाली युवती के बयान पर ही चोरी गए सामान का अंदाजा लगाया जा सकेगा. इधर पिछले कुछ महीनों से रेल क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ने से रेलकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//