Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मिल्लत कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, नकद व मोबाइल ले उड़े चोर

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित मिल्लत कॉलोनी में दो घरों का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटना घटित हो चुकी है. लगातार हो रही चोरी को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं. बताया जाता है कि मिल्लत कॉलोनी निवासी सलीम अंसारी के घर में चोरों ने घर में रखी अलमारी को खोलकर अलमारी में रखे सोने का नेकलेस और एक मोबाइल की चोरी कर ली. इस बीच जब सलीम अंसारी की नींद खुली तो चोर भागने में सफल रहे. वहीं, दूसरी घटना बांग्लाटाड निवासी अब्बास अंसारी के घर में घटी. चोरों ने घर में घुसकर लगभग 10 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल फोन की चोरी कर ली. दोनों पीड़ितों द्वारा शनिवार को चक्रधरपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-three-active-members-of-plfi-arrested-weapons-recovered/">किरीबुरू

 : पीएलएफआई के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही