Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कपड़ा दुकान का शटर तोड़ चोर ने उड़ाए सात हजार नगद

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर में तीन दिन पहले रेलवे कॉलोनी के एक घर में हुई चोरी के बाद चक्रधरपुर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके पवन चौक में एक कपड़े की दुकान में चोरी की घटना घटी है. बताया जा रहा है कि पवन चौक स्थित अमर कॉम्प्लेक्स के राज स्टोर कपड़ा दुकान में सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे एक चोर दुकान के शटर को लोहे के रड के सहारे खींचकर दुकान में प्रवेश कर गया. साथ ही दुकान के गल्ले में रखे सात हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया. वहीं, दुकान में प्रवेश करने व चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हालांकि चोर के चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-haryana-police-raids-in-govindpur-woman-arrested/">जमशेदपुर

: हरियाणा पुलिस का गोविंदपुर में छापा, महिला गिरफ्तार

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को लेकर दुकान के मालिक विक्की अग्रवाल ने चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में विक्की अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि दुकान में काम करने वाला कर्मचारी रोजाना की तरह सोमवार को जब दुकान खोलने गया तो देखा शटर उखड़ा हुआ है. साथ ही दुकान में प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा पाया गया और गल्ले से सात हजार रुपए नगद भी गायब थे. इसके बाद उसने इसकी जानकारी मुझे दी. मैंने दुकान में आकर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो सारा मामला सामने आया. इधर, चक्रधरपुर पुलिस दुकान पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-organized-bangla-jatra-in-zonal-ground-on-october-14/">गालूडीह

: आंचलिक मैदान में बांगला जात्रा का आयोजन 14 अक्टूबर को
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही