Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे कॉलोनी में एक घर से 5 लाख के गहने व 20 हजार रुपये ले उड़े चोर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर के एक घर से चोरों ने आभूषण व नगदी चोरी कर ली है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर संख्या पी/49 के बगल में रहने वाली रुकसाना खातून चक्रधरपुर के बंगलाटांड में बन रहे अपने नए मकान को देखने गई थी. देर रात होने के कारण वह अपने पुराने घर रेलवे कॉलोनी वापस नहीं लौट सकीं. शुक्रवार को जब रुकसाना खातून अपने रेलवे कॉलोनी वाले घर वापस लौटी तो उसने देखा कि उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा भी खुला हुआ है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-central-general-conference-of-singhbhum-kshatriya-mahasabha-on-october-16-meeting-regarding-preparation/">चांडिल

: सिंहभूम क्षत्रिय महासभा का केंद्रीय महासम्मेलन 16 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक

रुकसाना खातुन ने दी पुलिस को सूचना, जांच में जुटी पुलिस

वह घर के अंदर गई तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. साथ ही अलमारी भी खुली हुई थी और सोने चांदी के गहने और नगदी 20 हजार रुपये गायब थे. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों के अलावे पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. इस संबंध में पीड़िता रुकसाना खातून ने बताया की चोरों ने लगभग पांच लाख रुपए के आभूषण व 20 हजार नगद चोरी कर ले गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही