Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुदड़ी बाजार के एक दुकान से हजारों की चोरी, दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार स्थित एक प्लास्टिक के समानों की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली. शनिवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहीं अन्य दो दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया. बताया जाता है की गुदड़ी बाजार में प्लास्टिक के सामान बेचने वाले दुकानदार अफसर अमीन रविवार को अपनी दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान में सारे सामान बिखरा पड़ा था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-middle-aged-dies-after-being-struck-by-lightning-in-kotgarh/">नोवामुंडी

: कोटगढ़ में वज्रपात की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
चोर दुकान से बड़ी संख्या में बोतल (थरमस) की चोरी कर अपने साथ ले गए. दुकानदार अफसर अमीन ने बताया कि चोरों ने लगभग 13 हजार रुपए के प्लास्टिक बोतल की चोरी कर ली है. वहीं चोरों ने बाजार के मोहम्मद इरशाद प्लास्टिक के दुकान एवं मोहम्मद रहीस के भी दुकान में चोरी का प्रयास किया लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही