Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: झामुमो आनंदपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय भेंगरा पर मंडराया पार्टी से निष्कासित होने का खतरा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur: जिला परिषद सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के आनंदपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय भेंगरा पर पार्टी से निष्कासित होने का खतरा मंडराने लगा है. विजय भेंगरा पर पिछले दिनों हुए जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में पैसे लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट करने का आरोप है. झामुमो के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने इस मामले में विजय भेंगरा से स्पष्टीकरण की मांग की है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-will-be-registered-in-tatanagar-rail-station-in-rail-traffic-jam/">जमशेदपुर

: रेल चक्का जाम में टाटानगर रेल थाने में होगा मामला दर्ज

पत्र में कहा, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को पैसे लेकर दिया वोट

जारी पत्र में झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत आनंदपुर के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विजय भेंगरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में आनंदपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं. विजय भेंगरा झामुमो के आनंदपुर प्रखंड अध्यक्ष के अलावा पार्टी  समर्थितउम्मीदवार भी थे. विगत 14 जून को पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्‍न हुआ. यह पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुआ. लेकिन पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्पित उम्मीदवार को पैसा लेकर वोट दिया, जो पार्टी लाइन के विपरीत किया गया कार्य है.

 सात दिनों के अंदर देना होगा स्पष्टीकरण

पत्र में कहा गया है कि इससे जनादेश का अपमान हुआ है. मतदाताओं का मत को बेच दिया गया, जिसे घोर अनुशासनहीनता माना जाएगा. इस संबंध में आनंदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय भेंगरा से अगले सात दिन के अंदर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है. अन्यथा अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से आजीवन निष्कासित करने की अनुशंसा करने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/bjp-to-organize-yoga-camps-at-5000-shakti-kendras-of-jharkhand-on-international-yoga-day/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस पर झारखंड के 5000 शक्ति केंद्रों पर योग शिविर लगायेगी बीजेपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही