Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ट्रक चालक से लूट के तीन आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर में ट्रक चालक से लूट के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. पुलिस ने लूट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी चक्रधरपुर थाना में डीएसपी कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में दी. डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि एक मई को चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के ऑक्सफोर्ड अस्पताल के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने एक ट्रक को रोक कर चालक से 23 हजार 50 रुपया लूट लिए थे. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस टीम का गठन कर छापामारी की गई. टीम में शामिल चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने साक्ष्य के जरिए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-suman-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment/">किरीबुरु

: सड़क दुर्घटना में घायल सुमन की इलाज के दौरान हुई मौत
डीएसपी ने कहा कि चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य को लेकर वे चाईबासा के पुलिस अधीक्षक से उन्हें अवार्ड देने की अनुशंसा भी करेंगे. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटे गए रुपए, अन्य कागजात बरामद किए गए हैं. पकड़े गए तीनों बदमाश चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में चाईबासा बड़ी बाजार बरकंदाज टोली के आदिल रसीद, मो. शाहिद अनवर, चाईबासा बड़ी बाजार हिंद मुर्तवीर हुसैन को शामिल हैं. छापेमारी दल में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के अलावे, चाईबासा सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, चाईबासा और चक्रधरपुर पुलिस के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही