Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : डायन कह हत्या करने वाले तीन आरोपित धराए, भेजे गए जेल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर के टोकलो थाना अंतर्गत 24 मई को तोयरा टोला गुमासाई की सुलोचना देवी उर्फ हथिया बुढ़िया (60 वर्ष) की लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी. टोकलो थाना में कांड सं.-09/2022, धारा 302/34 भादवि के अप्राथमिकी अभियुक्त साहू गागराई (30 वर्ष) तोयरा टोला, कोलो उर्फ रायराम सुंडी (30 वर्ष) तोयरा टोला बाघबोन्दी और घासी उर्फ रोतो सुंडी (35 वर्ष) तोयरा टोला गुमासाई को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया है. वहीं, इस कांड में प्रयुक्त हथियार लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-union-of-kolhan-university-supported-bharat-bandh-rally-taken-out-from-tata-college/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के छात्रसंघ ने किया भारत बंद का समर्थन, टाटा कॉलेज से निकाली गई रैली

बेटे की मौत के लिए वृद्धा को डायन कह बताया जिम्मेदार

विदित हो कि टोकलो थाना क्षेत्र के एक ही गांव के तीन ग्रामीणों ने वृद्धा की डायन होने के शक में हत्या कर दी थी. अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड के गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि घासी उर्फ रोतो के बेटे की तीन साल पहले मौत हो गई थी. उसे शक था कि सुलोचना देवी उर्फ हथिया बुढ़िया एक डायन है और उसी ने उसके बेटे को मार दिया है. जिसके बाद तीनों ने मिलकर हथिया बुढ़िया को मारने का प्लान बनाकर लोहे के रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. इसे भी पढ़े : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-plfi-extremist-amru-puriti-arrested-came-home-to-meet-family-members/">खूंटी

: पीएलएफआई उग्रवादी अमरू पुर्ती गिरफ्तार, परिवार वालों से मिलने आया था घर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही