Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जेनासाई गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत के जेनासाई गांव में स्वर्गीय रामचंद्र पूर्ति मेमोरियल के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, विशिष्ट अतिथि गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा उपस्थित थे. शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच सानगीसाई भूमिज एफसी व इटोर की मुंडा जी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. इसमें सांगीसाई की टीम विजयी रही. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/candwa-crowd-of-students-gathered-to-withdraw-scholarship-amount-in-gramin-bank/">चंदवा

: ग्रामीण बैंक में छात्रवृत्ति की राशि निकालने के लिए छात्रों की उमड़ी भीड़

पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया. मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा की हमारे क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, ऐसे खिलाड़ियों को सही मंच देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्टेडियम बनाने के लिए वह सरकार को पत्र लिखेंगी. इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए. इस मौके पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के अलावे विभिन्न गांव के बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-ramgarhia-sabha-on-january-29-361-members-will-elect-new-president/">जमशेदपुर

: रामगढ़िया सभा का चुनाव 29 जनवरी को, 361 सदस्य चुनेंगे नया अध्यक्ष
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही