Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गुडासाई गांव में वेलफेयर क्लब का तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड अन्तर्गत गुलकेडा पंचायत के गुडासाई गांव में बुधवार से वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक सह समाजसेवी दया सागर केराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बॉल में किक मारकर किया. उद्घाटन मैच यूथ क्लब पूसालोटा और मनोज ब्रदर्स उलीगुटू के बीच खेला गया, इसमें मनोज ब्रदर उलीगुटू ने 1-0 से जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया. इसे भी पढ़ें : मंगलवार">https://lagatar.in/the-townspeople-were-troubled-by-the-load-shedding-of-electricity-throughout-tuesday-night/">मंगलवार

की रातभर बिजली की लोड शेडिंग से परेशान रहे शहरवासी
इस दौरान मुख्य अतिथि केराई ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता एक मनोरंजन का साधन के साथ-साथ युवाओं को अपना भविष्य बनाने का अवसर होता है. आज कई ग्रामीण क्षेत्र के नौजवान फुटबॉल खेल के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर चुके हैं. इसलिए युवाओं को लक्ष्य के साथ खेलना चाहिए और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवारना चाहिए. मौके पर वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष बबलू जामुदा, सचिव राधे जामुदा, समाजसेवी प्रेम जामुदा, जुरेन जामुदा, लक्ष्मण खंडायत, बबलू जामुदा समेत काफी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही