Search

 
 
 

Chakradharpur  : टेपासाई में तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : स्वतंत्रता दिवस को लेकर मनीष ब्रदर्स के तत्वावधान में मंगलवार को सोनुवा प्रखंड के टेपासाई स्थित संत जॉन्स स्कूल मैदान में तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो के युवा नेता जगत माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें भाग ले रही है. प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लोकल ब्वायज पातासाई को जुलूम मियड जितकार होरा रे मतवासाई ने हरा दिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुबाकला 15 अगस्त को खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bhajan-evening-of-har-har-mahadev-seva-sangh-on-19th-at-sakchi-gurudwara-ground/">Jamshedpur

: हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या 19 को साकची गुरुद्वारा मैदान में
समापन समारोह की मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी हैं. सांसद के हाथों विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा. इससे पूर्व मुख्य अतिथि जगत माझी का उद्घाटन सत्र स्वागत किया गया. विजेता टीम को 90 और उप विजेता टीम को 60 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर गोइलकेरा के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनसुख गोप, देवांवीर पंचायत के पूर्व मुखिया अमर सिंह चाकी, मधुसूदन पुरती, मनीष लागुरी, अंद्रेयश कोड़ाह, बगिया लागुरी, बहादुर सुरीन, सुजीत बहांदा, चंदन लागुरी, प्रिंस खान, दीपक माझी समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-bjym-took-out-tricolor-bike-rally-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-were-raised/">Chandil

  : भाजयुमो ने तिरंगा बाइक रैली निकाली, भारत माता की जय के लगे नारे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही