Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : देवगांव के मुक्तेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर से सटे केन्दो पंचायत के देवगांव स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ हो गया. बनारस से मंगाए गए शिवलिंग, भगवान गणेश-लक्ष्मी व अन्य प्रतिमा को इस मंदिर में स्थापित किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के महिला-पुरुष शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर चांदमारी, पुरानी रांची रोड, भगत सिंह चौक, थाना रोड होते हुए मुक्तिनाथ महादेव घाट स्थित नदी पहुंची. जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश में जल लेकर सभी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां मंत्रोच्चारण के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया. मंत्रोच्चारण से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. साथ ही बनारस से मंगाए गए प्रतिमाओं का गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण भी कराया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-unfortunate-to-drag-women-wrestlers-on-the-streets-of-delhi-com-rabin/">चाईबासा

: महिला पहलवानों को दिल्ली के सड़कों पर घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण : कॉमरेड रबीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही