Search

 
 
 

Chakradharpur : सोनुवा पेट्रोल पम्प के समीप सड़क दुर्घटना में तीन घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के सोनुवा स्थित पेट्रोल पम्प के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सोनुवा निवासी 65 वर्षीय ललित प्रधान सड़क किनारे सोनुवा स्थित पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरवाकर सोनुवा बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ने तेज रफ्तार में ललित प्रधान की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-educational-institutions-without-finance-will-get-more-than-75-percent-grant/">Ghatshila

: वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को मिलेगा 75 प्रतिशत से अधिक अनुदान
इस घटना में ललित प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गये. वहीं टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक भी घायल हो गये. दोनों शराब के नशे में धुत थे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी रमेश लुगून ने घायलों को इलाज के लिए सोनुवा के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. वहां तीनों घायलों का इलाज किया गया. इस घटना में ललित प्रधान व राहुल पाहन को गंभीर चोटें पहुंची हैं. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-75th-van-mahotsav-celebrated-in-hadimara-village-of-sonuva/">Chakradharpur

:  सोनुवा के हाड़ीमारा गांव में मना 75वां वन महोत्सव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही