Search

 
 
 

चक्रधरपुर : टाटा मैजिक की टक्कर से स्कूटी सवार दो विद्यार्थी समेत तीन घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग के जेनाबेड़ा गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार मैजिक सवारी गाड़ी ने स्कूटी  को टक्कर मार दी. इससे स्कूटी पर सवार दो स्कूली बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि सिलफोड़ी के जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ने वाले संजना तांती एवं रोहन तांती को उसके भाई अमन तांती स्कूटी पर लेकर सिलफोड़ी के जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छोड़ने आ रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक सवारी गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी. इससे तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-GHAYAL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सिजेरियन">https://lagatar.in/sadar-hospital-is-providing-more-normal-delivery-than-cesarean-1991-children-born-in-5-months/">सिजेरियन

से ज्यादा नॉर्मल डिलीवरी करा रहा सदर अस्पताल, 5 माह में 1991 बच्चों का जन्म
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-GHAYAL-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं घटना के बाद टाटा मैजिक सवारी गाड़ी चालक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से तीनों घायल को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इस घटना में जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा तीन में पढ़ने वाले छात्र रोहन तांती व कक्षा चार की छात्रा संजना तांती को गंभीर चोट पहुंची. दोनों के पैर टूट गए हैं. इधर घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय के शिक्षक कैलाश किशोर महतो, गंगधार महतो भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. वहीं आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, समाजसेवी सदानंद होता, बसंत महतो भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर गंभीर रूप से घायल दोनों विद्यार्थियों को सदर अस्पताल रेफर करवाने में सहयोग किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही