Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बेगुना गांव के पास ऑटो पलटने से तीन लोग हुये घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के बेगुना गांव के पास रविवार को ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि सोनुवा से एक ऑटो में लगभग छह-सात लोग एक ऑटो में सवार होकर सोनुवा से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान लोटापहाड़ की बेगुना गांव के समीप ऑटो चालक के सामने एक बकरी आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में चालक का ऑटो से संतुलन से बिगड़ गया और ऑटो पलट गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pregnant-woman-dies-in-parsudih-in-laws-accused-of-murder/">जमशेदपुर

: परसुडीह में गर्भवती की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
इस घटना में ऑटो में सवार भालुरुंगी गांव निवासी भजंती कुई, मीना बोदरा व ऑटो चालक राकेश चाकी घायल हो गए. जबकि अन्य लोग बच गए. इस घटना में भजंती कुई व मीना बोदरा नामक महिला के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची.वहीं ऑटो के चालक के शरीर में भी कई हिस्सों में चोटें आयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सों द्वारा घायलों का ईलाज किया गया.वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/kumud-sahay-became-jamtara-dc-gholap-ramesh-gorakh-was-made-chatra-dc/">सात

IAS का तबादला, कुमुद सहाय जामताड़ा और घोलप रमेश गोरख बने चतरा डीसी

नोवामुंडी : बैठक में सैकड़ों महिलाओं ने आजसू की सदस्यता ली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-AJSU-MAHILA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आज रविवार को गुवा पूर्वी पंचायत में समीर शेख के आवास में महिलाओं संघ बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता करते आजसू केंद्रीय सदस्य सह आनंदपुर प्रखंड प्रभारी समीर शेख ने बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में महिलाओं को आजसू पार्टी की सदस्यता दिलाया जाए. और बैठक के दौरान ही समीर शेख के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने आजसू का दामन थामा. समीर शेख महिला कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा सभी महिला अपने-अपने क्षेत्र में जाकर आजसू पार्टी में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का कार्य करें. ताकि देश के प्रधानमंत्री का सपना पूरा किया जा सके. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-lok-sabha-candidate-pawan-singhs-refusal-to-contest-elections-from-asansol-what-is-the-controversy/">भाजपा

के लोकसभा उम्मीदवार पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, क्या है विवाद…  
इस दौरान इस मौके पर बहामनी सुरीन, दिव्या ज्योति, शांति मिंज, संगीता बॉयपाई, सपना बोदरा, सुमन हीरो, शकुंतला दत्ता, शाहीन खातून, रजनी पूर्ति, शीतल टोपनो, जूली सुरीन, जेमा पूर्ति, पूर्णिमा चाम्पिया, गुरुवारी मुंडा, सावित्री नाग, सुशीला हीरो, आशा गोडसारा सहित मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह, आनंदपुर  प्रखंड प्रभारी समीर शेख, पूर्णिमा सामंत, बिनीता लोमगा, रानी खंडाईत, नसीमा खातून, दयामणि देवी, प्रभाकर महापात्रों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही