Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हतनातोडांग पंचायत के दो गांव से तीन ट्रांसफार्मर की हुई चोरी, थाना में मामला दर्ज

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की ग्रामीण क्षेत्रों में लगे छोटे बिजली ट्रांसफार्मर के चोरी की घटना आम बात हो गई है. बिजली ट्रांसफार्मर चोरी की घटना पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है. पुलिस भी चोरों को पकड़ने में विफल है. चक्रधरपुर की टोकलो थाना क्षेत्र के हतनातोडांग पंचायत के गलियालोर व रोलाडीह गांव से चोरों ने तीन 16 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली. ग्रामीणों ने इसे लेकर टोकलो थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं गांव से बिजली ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना मिलने पर शनिवार को चक्रधरपुर की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने दोनों गांव पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने तीन ट्रांसफार्मर की चोरी की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-awaits-the-date-of-presidents-arrival-for-convocation/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय को दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति के आगमन की तिथि का इंतजार

पुलिस की पकड़ से दूर से हैं अपराधी

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना घट रही है. पुलिस की पकड़ से दूर हैं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी. इधर बिजली ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण गांव में बिजली समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे लेकर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि मामले की जानकारी विभाग को देकर गांव में बड़ा बिजली ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, ताकि चोर उसे चोरी ना कर सकें. वहीं चोरी की लगातार हो रही घटना को लेकर टोकलो थाना के अधिकारियों से भी बात की जाएगी. इस मौके पर स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही