Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में वज्रपात से तीन महिला घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में शुक्रवार को वज्रपात से तीन महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. इसमें एक की स्थिति चिंताजनक रहने पर उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि गलियालोर गांव निवासी चम्पा बेसरा (35), लामुनी जामुदा (32) व रुकमणी महाली (30) खेत में काम कर अपने घर लौट रही थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-BIJLI-GHAYASL-MAHILA-1.jpg"

alt="" width="1057" height="613" /> इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dc-flagged-off-anti-child-abuse-awareness-chariot/">गिरिडीह

: बाल दुव्यर्वहार विरोधी जागरुकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से तीनों इसकी चपेट में आ गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों महिला को इलाज केे लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां तीनों का इलाज प्रारंभ किया गया. इसमें रुकमणी महाली की स्थिति गंभीर रहने पर उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि चम्पा बेसरा व लालमुनी जामुदा अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही