Chakradharpur : ज्ञानवापी मामले पर फेसबुक में हिंदू देवी देवताओं व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन युवकों पर अंतत: चक्रधरपुर थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है. हिन्दू संगठनों व समाज के लोगों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया. हिंदू संगठनों, महिलाओं एवं गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरि की शिकायत पर अंततः चक्रधरपुर पुलिस ने थाना में आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी सन्नी खान, नाजिश अनवर और विक्की खान के विरुद्ध 295 ए, 505 बी आइपीसी एवं 67 ए आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार देर शाम उन्हें जेल भेजा दिया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-karate-training-camp-will-be-organized-in-jamshedpur-on-june-25-and-26/">चाईबासा
: जमशेदपुर में 25 व 26 जून को किया जायेगा कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
: हर्षोल्लास से मना होली सेवियर चर्च का 125वां स्थापना दिवस समारोह
: जमशेदपुर में 25 व 26 जून को किया जायेगा कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
क्या है पूरा मामला
चक्रधरपुर में हिन्दू देवी देवताओं और महिलाओं को लेकर इंटरनेट मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को लोगों में भारी आक्रोश रहा. एक तरफ जहां चक्रधरपुर शहर को आक्रोशित लोगों ने बंद रखा, वहीं टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग पर लोगों ने चक्रधरपुर थाना से लेकर शहर में जमकर हंगामा मचाया. और सड़क जाम किया. आखिरकार एसडीओ अभिजीत सिन्हा के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. एसडीओ अभिजीत सिन्हा के निर्देश के बाद फेसबुक में हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन युवकों पर एफआइआर दर्ज कर ली गई. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-celebration-of-the-125th-foundation-day-of-holy-savior-church-celebrated-with-great-gusto/">चक्रधरपुर: हर्षोल्लास से मना होली सेवियर चर्च का 125वां स्थापना दिवस समारोह
Leave a Comment