Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर में होने वाले आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने व पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए हर गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है. इसे लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. यह बातें चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने शुक्रवार को अपने आवास में प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने कहा की चक्रधरपुर को अपराध मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य है, जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे. फिलहाल शहर में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं. कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर हमेशा आपराधिक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है, चाहे हत्या हो या चोरी का घटना. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-construction-of-atal-market-a-victim-of-oppositions-politics-virendra-mandal/">जामताड़ा
: अटल मार्केट का निर्माण विपक्ष की राजनीति का शिकार: वीरेंद्र मंडल
: भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की 9 साल की गिनाई उपलब्धियां
: अटल मार्केट का निर्माण विपक्ष की राजनीति का शिकार: वीरेंद्र मंडल
शहर के सभी सड़कों की सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी
हर जगह सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस को हमेशा काम करने में दिक्कत होती है. ऐसे में कई मामलों का उद्भेदन नहीं हो पाता है. इसलिए चक्रधरपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से इस बारे में बात की गई है. शहर के सभी सड़कों की सीसीटीवी के निगरानी में होंगे. जिसे लेकर प्रशासन द्वारा कंट्रोल रुम बनाया जा रहा है. उन्होंने शहरवासियों से अपील किया कि चक्रधरपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें. अपने घर और सामने वाली सड़क की निगहबानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाएं. आम नागरिक व्यक्तिगत रूप से या फिर एक सोसाइटी या मोहल्ला आर्थिक सहयोग कर सीसीटीवी कैमरा लगाकर अपने क्षेत्र को सुरक्षित कर सकता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-people-counted-achievements-of-9-years-of-central-government/">आदित्यपुर: भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की 9 साल की गिनाई उपलब्धियां
Leave a Comment