Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जल जमाव को रोकने के लिए एसडीओ ने लिया गली-मोहल्ले का जायजा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मानसून के दौरान बारिश से शहर के गली मोहल्ले में होने वाले जलजमाव को रोकने की कवायद तेज कर दी गई है. इसे लेकर शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने शहर के विभिन्न गली-मोहल्ले का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नाली के ऊपर बनाए गए स्लैब को तुड़वा दिया. शहर के थाना रोड स्थित सिस्टर निवेदिता कॉलेज जाने वाले रास्ते, पुरानीबस्ती के कुम्हासाई में नाली के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए गए स्लैब को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया गया. एसडीओ ने कहा कि नालियों के जाम रहने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर नालियों का पानी बहने लगता है, इससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-camp-organized-in-iswp-and-yoga-practice/">जमशेदपुर

: आईएसडब्ल्यूपी में योग शिविर का आयोजन कर कराया गया योगाभ्यास

लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील की

नालियों का गंदा पानी कई लोगों के दुकान व घरों में भी प्रवेश कर जाता है. उन्होंने लोगों से नालियों में कचरा न फेंकने की अपील की. साथ ही उन्होंने नालियों के ऊपर बने बड़े-बड़े स्लैब को भी हटाने का आदेश दिया. एसडीओ ने कहा कि नाली के ऊपर स्लैब रहने से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पाती है. लोग नाली के ऊपर बने स्लैब को स्वयं हटा ले साथ ही अतिक्रमण क्षेत्र को भी खाली करें, अन्यथा जेसीबी के जरिए या कर्मचारियों को बुलाकर स्लैब को तुड़वाकर हटाया जाएगा. इस मौके पर नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही