Search

चक्रधरपुर : पदभार ग्रहण करने के बाद टोकलो थाना प्रभारी ने ग्रामीणों संग की बैठक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : टोकलो के नए थाना प्रभारी के रुप में अविनाश कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. इसके बाद उन्होंने थाना में पंचायत प्रतिनिधियों, मानकी-मुंडा, सामाजिक संगठन से जुड़े लोग व ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया, इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी से एक-एक परिचय प्राप्त किया. थाना प्रभारी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र का विकास और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है. सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. जागरुकता व शिक्षा की कमी के कारण ही डायन के नाम पर हत्याएं इत्यादि होती है. इसे रोकना हम सभी का कर्तव्य है. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के लोग किसी भी प्रकार के अफवाह पन ध्यान न दें. किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. अगर कोई अपराधी प्रवृति के लोग क्षेत्र में भ्रमणशील है तो इस बारे में अवश्य रुप से जानकारी उपलब्ध कराये. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-encroachment-being-done-on-worship-place-gauchar-land-and-public-football-ground/">चांडिल

: पूजा स्थल, गौचर भूमि एवं सार्वजनिक फुटबॉल मैदान पर किया जा रहा अतिक्रमण

सामूहिक भोज में शामिल रहे पंचायत प्रतिनिधि

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से कई प्रकार के सुझाव भी मांगें. मौके पर क्षेत्र में नक्सल गतिविधि पर रोक लगाने इत्यादि पर भी चर्चा की गई. बैठक के बाद सभी ने सामूहिक रुप से थाना परिसर में भोजन किया. मौके पर पूर्व थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया, जिला परिषद् लक्ष्मी हांसदा, भरनिया पंचायत की मुखिया सरिता गागराई, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, नलिता पंचायत की मुखिया आन्ति सामड,केनके पंचायत के मुखिया श्याम सिंह मुंडा के अलावे गोपीनाथपुर, सुरबुड़ा, होयोहातु, केरा पंचायत के अलावे टोकलो थाना क्षेत्र के अधिन आने वाले सभी गांव के मानकी-मुंडा व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ थाना के अधिकारी व जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-checkup-of-200-people-in-the-camp-of-marwari-yuva-manch/">आदित्यपुर

: मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//