Search

 
 
 

चक्रधरपुर: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर की आसनतलिया स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप मंगलवार को एक ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर बाल-बाल बच गए. बताया जाता है कि कराईकेला के धातकीडीह गांव से ट्रैक्टर चालक दुबराज प्रधान ट्रैक्टर पर ईंट लेकर चक्रधरपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान आसनतलिया अनुमंडल कार्यालय के पास ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अनुमंडल कार्यालय के समीप जाहिरा स्थल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक दुबराज प्रधान ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत से घायल दुबराज प्रधान को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां घायल दुबराज प्रधान का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - आंधी-तूफान">https://lagatar.in/storm-caused-devastation-in-jadugoda-electricity-poles-trees-and-asbestos-roofs-were-uprooted-postal-workers-head-was-also-broken/">आंधी-तूफान

से जादूगोड़ा में तबाही, पेड़, एस्बेस्टस की छत व बिजली पोल उखड़े, डाक कर्मी का सिर भी फटा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही