Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कुलीतोड़ांग की मुख्य सड़क धंसने से आवागमन बाधित, मुखिया ने लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र कुलीतोड़ांग पंचायत के कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का हिस्सा बारिश में धस जाने के कारण स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं. इसे लेकर पंचायत के मुखिया माझी जोंको ने गुरुवार को कुलीतोड़ांग गांव पहुंचकर सड़क का जायजा लिया. साथ ही ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण नाले पर बने पुलिया के समीप पानी के तेज बहाव के कारण सड़क धंस गई है. इससे आवाजाही में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-block-closure-will-be-held-in-tata-motors-on-august-27/">जमशेदपुर:

टाटा मोटर्स में 27 अगस्त को रहेगा ब्लॉक क्लोजर

बाइक व चारपहिया वाहन का आना जाना पूरी तरह से है बाधित

मुखिया माझी जोंको ने कहा की वर्षो पुरानी सड़क का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने बताया कि बारिश के कारण सड़क धंसने से बड़ी मुश्किल से लोग पैदल आवजाही कर पा रहे हैं. वहीं सड़क बीचों बीच धंस जाने के कारण बाइक व चारपहिया गाड़ी से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया है. अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस भी इस रास्ते नहीं जा पाएगी. उन्होंने बताया की कुलीतोड़ांग पंचायत का यह मुख्य सड़क है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-on-26th-meeting-of-disha-union-minister-cum-committee-president-arjun-munda-will-attend/">सरायकेला

: “दिशा” की बैठक 26 को, केंद्रीय मंत्री सह कमेटी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत

सड़क निर्माण को लेकर जल्द मुलाकात करेंगे विभाग के अधिकारियों से

यह सड़क पंचायत के कुलीतोड़ांग, धर्मसाई, तुईया, सिरकापी, सागीपी, धनगांव समेत अन्य कई गांवों को जोड़ती है. इन दिनों मुख्य सड़क धंसने के कारण ग्रामीणों को लगभग पांच किलोमीटर दूर दूसरे रास्ते से आवाजाही करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए मुखिया ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए विभाग के अधिकारियों से जल्द ही मुलाकात करेंगे और सड़क की स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे. इस मौके पर सुरेश जोंको, अरुण बांकिरा,रामराई जामुदा, चोकरो बांकिरा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही