Chakradharpur : चक्रधरपुर में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे बिंजय पुल के समीप राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की कटकर मौत हो गई थी. घटना के बाद गुरुवार को पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद चारों शव को ग्रामीण बड़ाबांबो के तेलांगजुड़ी गांव लेकर आए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. [caption id="attachment_147361" align="aligncenter" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/badabambo-accident-2-300x229.jpg"
alt="" width="300" height="229" /> अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिजन व ग्रामीण.[/caption]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/badabambo-accident-1-300x247.jpg"
alt="" width="300" height="247" /> मृतक बाह पुरती और जेमा पुरती की फाइल तस्वीर.[/caption]
alt="" width="300" height="229" /> अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिजन व ग्रामीण.[/caption]
हृदयविदारक घटना, मुआवजा दिलाने के लिए भरसक करूगां प्रयास: विधायक
गुरुवार को मृतक अमर सिंह पुरती की मौसी बाले पुरती, चचेरा भाई बुधन सिंह पुरती समेत तेलांगजुड़ी और लौड़िया गांव के ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शव को तेलांगजुड़ी गांव ले गये. वहीं खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. इस दौरान विधायक ने कहा कि घटना हृदयविदारक है. एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत हो जाना काफी दर्दनाक है. विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार के आहूत हो रहा है. जिसमें सरकार के समक्ष घटना का संज्ञान रखूंगा. सरकार से नियम अनुसार पीड़ित परिवार को लाभ दिलाने का भरसक प्रयास करूंगा. पीड़ित परिवार को लाभ दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन से भी वार्ता की जाएगी. उन्हेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जल्दबाजी एवं अपने सहुलियत के चलते लोग रेलवे ट्रेक पर ना चलें. मौके पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीर कुमार, समाजसेवी सदानंद होता, झामुमो नेता दिनेश जेना आदि मौजूद थे.] [caption id="attachment_147362" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="247" /> मृतक बाह पुरती और जेमा पुरती की फाइल तस्वीर.[/caption]
Leave a Comment