Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मतदान व मतगणना कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग, देर रात तक आएगा परिणाम

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर का मतदान व मतगणना 16 सितंबर को होना है. चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी गई. मास्टर ट्रेनर सोहैल अहमद ने बताया कि मतदान दल में एक पीठासीन पदाधिकारी, तीन कर्मी व दो सहायक शामिल किए गए हैं. जबकि मतगणना दल में एक प्रभारी व तीन कर्मी शामिल हैं. पीठासीन पदाधिकारी की जिम्मेदारियों को काफी कम कर दिया गया है. एक पृष्ट को मतपत्र लेखा और पीठासीन पदाधिकारी की डायरी बनाई गई है. केवल उसी प्रपत्र को उन्हें भरना है. मतदान कर्मी-1 के पास मतदाता सूची और मतदाता रजिस्टर होगा. मतदान कर्मी-2 के पास अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का मतपत्र तथा मतदान कर्मी-3 के पास उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव का मतपत्र एवं अनमिट स्याही होगी. तेजी से वोटिंग हो, इसके लिए दो वोटिंग कम्पार्टमेंट बनाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-block-level-khelo-jharkhand-sports-competition-organized/">मझगांव

: प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सुबह 7 से शाम 3 बजे तक होगा मतदान

वहीं अध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि मतदान सुबह 7 से शाम 3 बजे तक होगी. दो घंटे के विश्राम के बाद मतगणना की जाएगी. मतगणना के लिए 7 टेबुल बनाए गए हैं. प्रारंभ में 7 टेबलों में सातों बूथ की पेटियां खोली जाएंगी और मतपत्रों को पद के अनुसार बांधा जाएगा. इसके बाद पांचों पद के लिए पांच टेबलों में मतों की गणना की जाएगी. मतगणना दल में एक प्रभारी व तीन सहायक कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि रात 10 बजे तक सभी मतों की गिनती का काम पूरा कर लिया जाएगा. रात में ही परिणाम भी आ जाएंगे. मतदान व मतगणना में कुल 108 कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान नियुक्ति पत्र भी दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही