Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत के लोदोडीह स्थित कल्याण अस्पताल प्रांगण में जिला अग्निशामक विभाग की टीम द्वारा मॉक ड्रिल के तहत आग बुझाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर अग्निशामक विभाग टीम के अधिकारियों व जवानों ने अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों को एलपीजी गैस व इलेक्ट्रीक शॉट सर्किट से लगने वाले आग को बुझाने संबंधित कई जानकारियां दी.
सभी स्वास्थ्यकर्मी व अन्य कर्मचारी थे मौजूद
इस प्रशिक्षण को स्वास्थ्यकर्मियों ने खूब सराहा. मौके पर अस्पताल के डॉक्टर अजीत कुमार, डॉ.हेमंत कुमार, डॉ.अर्शी बरीन ने अग्निशामक टीम के सदस्यों को धन्यवाद प्रदान किया. प्रशिक्षण के दौरान अग्निशामक विभाग के प्रभारी राम खिलवान चौधरी, सिपाही विकास प्रकाश कुमार ने आग बुझाने के दौरान सतर्कता बरतने संबंधित व अग्निशामक विभाग के कार्यों के बारे में भी जानकारियां दी. इस मौके पर अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

